रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है।
भारत ने अब तक 10 स्वर्ण, 21 रजत और 29 कांस्य पदकों सहित कुल 60 पदक अपने नाम किए हैं।
भारतीय महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाया है।छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने भारतीय खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए सभी पदक विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन पूरे देश के लिए गर्व की बात है।होरा ने कहा कि भारतीय बेटियों और बेटों ने जिस आत्मविश्वास, मेहनत और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया है, वह सराहनीय है।