केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया अब तेज हो गई है।
इसी कड़ी में आयोग की टीम उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक अहम बैठक करने जा रही है, जिससे लाखों कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।दरअसल, 8वें वेतन आयोग द्वारा देशभर के विभिन्न हितधारकों से सुझाव लेने की प्रक्रिया जारी है।
इसी प्रक्रिया के तहत 24 अप्रैल 2026 को देहरादून में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कर्मचारी संगठनों, यूनियनों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा।
हितधारकों से सुझाव लेने पर जोरआयोग ने स्पष्ट किया है कि यह बैठक केवल औपचारिक नहीं होगी, बल्कि इसमें कर्मचारियों की वास्तविक समस्याओं और मांगों पर चर्चा की जाएगी।