8वां वेतन आयोग: क्या आर्थिक दृष्टि से यह सही समय है? सरकार की विश्वसनीयता पर भी नजरनई दिल्ली।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर सैलरी बढ़ोतरी से जुड़े दावे सामने आ रहे हैं, जिससे लाखों कर्मचारियों में उम्मीदें बढ़ी हैं।
हालांकि, यह सवाल भी उतना ही अहम है कि क्या मौजूदा आर्थिक हालात में वेतन आयोग का गठन सही समय पर होगा और इस पर सरकार की विश्वसनीयता (credibility) कितनी मजबूत है।वर्तमान में देश में 7वां वेतन आयोग लागू है, जिसकी सिफारिशें वर्ष 2016 से प्रभावी हैं।