प्रदेशभर में आज सभी सरकारी और निजी बैंक बंद हैं। महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के तहत बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं हो रहा है।
बैंक बंद रहने से नकद लेनदेन, चेक क्लियरेंस और शाखाओं से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
हालांकि ग्राहकों को राहत देने वाली बात यह है कि ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू हैं।बैंक बंद होने के कारण बड़ी संख्या में लोग एटीएम और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि जिन ग्राहकों को बैंक शाखा में जाकर जरूरी काम करना था, उन्हें अगले कार्यदिवस का इंतजार करना पड़ सकता है।