वास्तु गुरु राणा सिकंदर के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए करियर, धन और पारिवारिक जीवन में नए अवसर लेकर आई है।
कुछ राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत हैं तो कुछ को निर्णय लेने में सावधानी रखने की सलाह दी गई है। मेष: कार्यक्षेत्र में ऊर्जा बनी रहेगी।
नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। परिवार का सहयोग मिलेगा।वृषभ: सम्मान में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य बन सकते हैं, लेकिन मित्रों से मतभेद की संभावना है।
व्यापार में उधार निवेश से बचें। मिथुन: दिन यादगार रह सकता है। अधूरे कार्य पूरे होंगे और शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। कर्क: धन लाभ और कार्यस्थल पर नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।