4 मई 2026, सोमवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आज मीन राशि में मंगल और शनि की युति बन रही है, जो व्यक्ति के जीवन में मेहनत, अनुशासन और धैर्य की परीक्षा लेने वाली स्थिति पैदा करती है।
वास्तु गुरु जी राणा सिकंदर के अनुसार यह योग एक ओर जहां चुनौतियां बढ़ाएगा, वहीं सही दिशा में प्रयास करने वालों को सफलता भी दिला सकता है।ग्रहों की स्थिति बताती है कि आज का दिन जल्दबाजी से बचने और योजनाबद्ध तरीके से काम करने का है।
चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होने से भावनात्मक गहराई और निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है।ग्रहों का विशेष प्रभाववास्तु गुरु जी राणा सिकंदर के अनुसार मीन राशि में मंगल-शनि की युति व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय बनाएगी, लेकिन साथ ही कार्यों में देरी और बाधाएं भी ला सकती है।