धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नकटी में कथित तौर पर गरीब परिवारों के घर उजाड़े जाने के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है।
पार्टी का कहना है कि प्रभावित ग्रामीणों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रदेशभर में जनप्रतिनिधियों से समर्थन जुटाया जा रहा है।इसी क्रम में जिला अध्यक्ष नवनीत नंदे के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के...इसी क्रम में जिला अध्यक्ष नवनीत नंदे के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा तथा रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी के प्रतिनिधि से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों के पक्ष में सहमति पत्र देने की मांग करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सभी जनप्रतिनिधियों को आगे आकर प्रभावित परिवारों का समर्थन करना चाहिए।पार्टी नेताओं ने क्या कहापार्टी नेताओं ने कहा कि ग्राम नकटी के गरीब परिवारों के साथ न्याय होना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता के साथ किया जाना आवश्यक है।
उनका दावा है कि पार्टी इस विषय को केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि प्रदेश के सभी विधायकों से संपर्क कर समर्थन प्राप्त करने का अभियान जारी रखेगी।प्रतिनिधिमंडल में जोन सहप्रभारी अनुशा जोसेफ, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष ईमरान खान, प्रदेश कार्यालय प्रभारी शिव शर्मा, प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेंद्र बिसेन, प्रदेश संयुक्त सचिव (महिला) स्वाति तिवारी, एससी विंग प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े, जिला महासचिव नरेंद्र सिंह ठाकुर तथा वीरेंद्र पवार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।आम आदमी पार्टी ने क्या कहाआम आदमी पार्टी ने कहा कि ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।