रायपुर, छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर को पं.
दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा देश का पहला राज्य स्तरीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कॉन्क्लेव आयोजित किया गया।
समग्र शिक्षा के तहत हुए इस ऐतिहासिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में AI के प्रभावी इस्तेमाल से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना और बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देना था।
इस कॉन्क्लेव के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 'लाईका चिन्हारी' ऐप का विमोचन भी किया, जिसका लक्ष्य शाला त्यागी यानी ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।