नई दिल्ली: एयर इंडिया के निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने हाल ही में मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।
यह बैठक पिछले सप्ताह दिल्ली-फुकेत उड़ान में हुई भीषण टर्बुलेंस की घटना और उसके बाद शुरू हुई जांच के बीच हुई है।
घटना में विमान को अचानक 300 फीट की ऊंचाई गंवानी पड़ी थी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई थी।
इस मामले में पायलट-इन-कमांड के मनो-सक्रिय पदार्थ परीक्षण के परिणाम भी "नॉट नेगेटिव" पाए गए हैं, जिसने जांच को और गंभीर बना दिया है।