खरोरा।
खरोरा नगर की होनहार छात्रा अलका सोनी ने एमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे खरोरा नगर में खुशी और गर्व का माहौल है।अलका नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सूरज सोनी एवं शोभा सोनी की पुत्री हैं।
उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर विश्वविद्यालय में लगातार श्रेष्ठ विद्यार्थियों में स्थान बनाया है।