छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लोगों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित हवाई सुविधा अब साकार होने जा रही है।
अंबिकापुर से दिल्ली के बीच सीधी फ्लाइट सेवा 30 मार्च से शुरू होने जा रही है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बड़ा फायदा मिलेगा।
यह सेवा एलायंस एयर द्वारा संचालित की जाएगी और इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और प्रशासनिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।सप्ताह में दो दिन संचालित होगी उड़ाननई हवाई सेवा सप्ताह में दो दिन—सोमवार और बुधवार—संचालित की जाएगी।
यह फ्लाइट अंबिकापुर से बिलासपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। एलायंस एयर 72 सीटों वाले ATR विमान से इस रूट पर उड़ान भरेगी, जिससे अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।