छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अंबिकापुर से कोलकाता के लिए सीधी हवाई सेवा आज से शुरू हो गई है।
इस नई उड़ान सेवा के शुरू होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा और व्यापार, पर्यटन तथा शिक्षा के अवसरों को नई गति मिलने की उम्मीद है।यह सेवा Alliance Air द्वारा संचालित की जा रही है और यह उड़ान अंबिकापुर के दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट से शुरू हुई है।
इस पहल को राज्य सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।सप्ताह में दो दिन चलेगी उड़ानअंबिकापुर-कोलकाता फ्लाइट सप्ताह में दो दिन—गुरुवार और शनिवार—संचालित होगी।
यह उड़ान बिलासपुर होते हुए कोलकाता पहुंचेगी। इस रूट पर 72-सीटर ATR विमान का उपयोग किया जा रहा है, जिससे मध्यम दूरी की यात्रा को आसान और सुलभ बनाया जा सके।