अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में डायल-112 व फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में रायपुर स्थित माना पुलिस परेड ग्राउंड में छत्तीसगढ़ पुलिस की अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का विधिवत शुभारंभ किया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह सहित उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम तथा कई विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

शाह ने 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करना, अपराध अनुसंधान को आधुनिक बनाना और आम नागरिकों को त्वरित व प्रभावी न्याय सुनिश्चित करना है।अत्याधुनिक डायल-112 सेवा: 'एक्के नंबर, सब्बो बर'‘एक्के नंबर, सब्बो बर’ (एक ही नंबर, सबके लिए) की थीम पर आधारित यह आधुनिक सेवा छत्तीसगढ़ के नागरिकों को एक ही नंबर पर पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा सेवाओं की त्वरित आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराएगी।

इस सेवा के तहत शुरू किए गए 400 अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, डैश कैम, मोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी उन्नत सुविधाएं मौजूद हैं।

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में डायल-112 व फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी

पूरी खबर पढ़ें