कुम्हारी को विधायक अनुज शर्मा ने दी ₹76.69 लाख की सौगात

रायपुर/धरसीवां। धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा ने ₹76.69 लाख की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।

स्थानीय शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इन निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

साथ ही 'वृहद वृक्षारोपण अभियान 2026' के तहत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा का ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियो...कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा का ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पहार, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।

समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।लोकार्पित विकास कार्यों में महामाया मंदिर के पास तीन सामुदायिक भवनों का निर्माण (₹10 लाख), शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शेड निर्माण (₹15 लाख), मुख्य मार्ग से हनुमान मंदिर तक सीसी रोड (₹10 लाख), नवीन आंगनबाड़ी भवन (₹11.69 लाख), गौठान में बाउंड्री वॉल (₹20 लाख) तथा मुक्तिधाम तक सीसी रोड निर्माण (₹10 लाख) शामिल हैं।सभा को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने क्या कहासभा को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि ये केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्राम कुम्हारी (ज़ारा) के विकास, बच्चों के बेहतर भविष्य और ग्रामीणों की सुविधाओं की मजबूत नींव हैं।

कुम्हारी को विधायक अनुज शर्मा ने दी ₹76.69 लाख की सौगात

पूरी खबर पढ़ें