रायपुर/धरसींवा। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खौना स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 'शाला प्रवेश उत्सव' उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए। विद्यालय परिसर पहुंचने पर शाला परिवार, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का ति...कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराकर तथा पुस्तकें भेंट कर स्वागत किया।