रायपुर।
राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय आयुर्वेद सेवा सम्मेलन में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा और उनकी धर्मपत्नी ने मरणोपरांत अंगदान का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में विधायक दंपति ने मानव सेवा और समाज कल्याण के उद्देश्य से यह पहल की।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, टंक राम वर्मा और विधायक प्रबोध मिंज सहित कई जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, समाजसेवी और नागरिक शामिल हुए।विधायक दंपति ने लिया अंगदान का संकल्पआयुर्वेद सेवा सम्मेलन के दौरान विधायक अनुज शर्मा और उनकी पत्नी ने मरणोपरांत अंगदान करने का संकल्प लिया।