रायपुर, 11 जुलाई।
रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंदिर हसौद और ग्राम रीवां का दौरा कर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।
इस दौरान उन्होंने नवीन तहसील कार्यालय, महतारी सदन, अतिरिक्त कक्ष और अटल व्यावसायिक भवन का लोकार्पण किया तथा कई नए विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं घोषणा की।मंदिर हसौद में सांसद ने 66मंदिर हसौद में सांसद ने 66.02 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन तहसील कार्यालय का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि इस भवन के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और प्रशासनिक सेवाएं अधिक सुगम होंगी।इसके बाद ग्राम रीवां में 30 लाख रुपये की लागत से बने महतारी सदन, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार अतिरिक्त स्कूल कक्ष तथा 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल व्यावसायिक भवन का लोकार्पण किया गया।