भारतीय इतिहास और संस्कृति में अशोक स्तंभ को शक्ति, न्याय और सत्य का प्रतीक माना जाता है।
सम्राट अशोक द्वारा स्थापित यह स्तंभ न केवल भारत की पहचान है, बल्कि नैतिकता और संतुलन का संदेश भी देता है।
आज के समय में वास्तु शास्त्र के अनुसार अशोक स्तंभ की प्रतिकृति (Ashoka Pillar Symbol) को घर या कार्यस्थल में रखना सकारात्मक ऊर्जा और स्थिरता का प्रतीक माना जा रहा है।वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, अशोक स्तंभ केवल ऐतिहासिक धरोहर नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली ऊर्जा संतुलन का माध्यम भी है।
यह घर या ऑफिस में न्याय, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है।