गरियाबंद। गणेश उत्सव के बीच गरियाबंद के बजरंग चौक में भगवान गणेश की भव्य एंट्री लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई।
बजरंग चौक गणेश एवं नवदुर्गा उत्सव समिति की ओर से इस बार बप्पा के आगमन को खास और सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत किया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बप्पा की एंट्री के दौरान सबसे पहले पर्दे पर भगवान गणेश के हाथों की झलक दिखाई देती है।
इसके साथ विशाल मूषक की छवि नजर आती है। कुछ ही पलों बाद भगवान गणेश मूषक पर सवार होकर तेज रफ्तार में आते हुए दिखाई देते हैं।
अचानक पर्दा हटते ही सामने गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा के दर्शन होते हैं।इसके साथ ही बजरंग चौक रोशनी और आतिशबाजी से जगमगा उठता है।