छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए सरकार ने एक व्यापक और बहुआयामी योजना तैयार की है।
लंबे समय से विकास की मुख्यधारा से दूर रहे बस्तर को अब सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह योजना न केवल बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।बुनियादी ढांचे पर विशेष जोरसरकार का सबसे बड़ा फोकस बस्तर में कनेक्टिविटी सुधारने पर है।
इसके तहत गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने, पुल-पुलियों का निर्माण और दूरस्थ इलाकों तक परिवहन सुविधा पहुंचाने का काम तेजी से किया जाएगा।