बिलासपुर-गेवरारोड रेल मार्ग पर गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया जब बिलासपुर के दाधापारा के समीप एक मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं।
यह घटना उस समय हुई जब रेल लाइन के पास चल रहे एक निर्माण कार्य के दौरान एक जेसीबी मशीन का बैकेट अचानक मालगाड़ी से टकरा गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के आखिरी हिस्से की तीन बोगियां बेपटरी हो गईं।
हालांकि, गनीमत रही कि यह एक मालगाड़ी थी और उसकी गति कम थी, जिससे किसी बड़े जान-माल के नुकसान से बचा जा सका।