पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन और ऐतिहासिक जीत की गूंज छत्तीसगढ़ के खरोरा नगर में भी देखने को मिली।
इस बड़ी जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया।
खरोरा के प्रमुख स्थल पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने एकत्र होकर विजय उत्सव मनाया और अपनी खुशी का इजहार किया।विजय उत्सव की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरे वातावरण को जोश और उत्साह से भर दिया।