छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक खास नजारा देखने को मिला, जब वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन जनउत्सव के रूप में मनाया गया।
सुबह से ही उनके मौलश्री विहार स्थित निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ता, समर्थक और राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया।राजधानी रायपुर में जगह-जगह समर्थकों द्वारा केक काटकर, मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर अपने प्रिय नेता के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया गया।
कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों और युवाओं ने विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।इस अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा भी सांसद के निवा...इस अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा भी सांसद के निवास पहुंचे और उन्हें मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।