रायपुर में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, बृजमोहन अग्रवाल ने संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर

रायपुर, 15 जून।

सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक लेकर संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी अभियानों की रणनीति तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा की।

बैठक में भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने क्या कहाबैठक को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य सरकार के विकासोन्मुखी निर्णयों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे आम नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की यो...उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जागरण अभियान के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाएं।

रायपुर में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, बृजमोहन अग्रवाल ने संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर

पूरी खबर पढ़ें