रायपुर, 27 मई।
क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण को नई गति देने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में 230 हितग्राहियों को करीब 23 लाख रुपये की संस्थागत अनुदान राशि के चेक वितरित किए।
इस सहायता राशि का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में वितरित की गई अनुदान राशि का लाभ विद्यार्थियों, मरीजों,...कार्यक्रम में वितरित की गई अनुदान राशि का लाभ विद्यार्थियों, मरीजों, रामायण एवं भजन मंडलियों, जसगीत समूहों और महिला स्व-सहायता समूहों को मिला।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए।उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार हैउन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है।