चार दशक का सफर केक में सजा: बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिन पर समर्थकों का अनोखा उत्सव

रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिन पर इस बार जश्न कुछ खास और यादगार अंदाज में मनाया गया।

उनके चार दशक लंबे राजनीतिक जीवन—संघर्ष, संगठन और सत्ता तक के सफर—को एक विशेष थीम केक के माध्यम से दर्शाया गया।

इस अनोखी पहल ने न सिर्फ उनके समर्थकों के बीच उत्साह बढ़ाया, बल्कि उनके राजनीतिक योगदान को भी एक नई तरह से सामने रखा।यह खास केक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन द्वारा भेंट किया गया, जिसमें बृजमोहन अग्रवाल के जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण पड़ावों को बेहद आकर्षक और प्रतीकात्मक तरीके से उकेरा गया था।

केक की डिजाइन में उनके छात्र राजनीति के दिनों से लेकर मंत्री और सांसद बनने तक की यात्रा को दर्शाया गया।

चार दशक का सफर केक में सजा: बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिन पर समर्थकों का अनोखा उत्सव

पूरी खबर पढ़ें