राजनांदगांव।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को राजनांदगांव में आयोजित पत्रकार वार्ता में सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विश्वास, विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की अभूतपूर्व यात्रा तय की है, जिसने नए भारत की मजबूत नींव रखी है।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने क्या कहासांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विकास, आत्मनिर्भरता, निर्णायक नेतृत्व और वैश्विक सम्मान का पर्याय बन चुके हैं।
उनके नेतृत्व में योजनाएं केवल सरकारी दस्तावेजों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि सीधे जनता के जीवन तक पहुंचीं।