पुदुचेरी/रायपुर, 14 जुलाई।
रायपुर सांसद एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के आधिकारिक अध्ययन दौरे पर पुदुचेरी पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने देश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) के कुलपतियों, प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षा विशेषज्ञों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन, उच्च शिक्षा संस्थानों की चुनौतियों तथा शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श करना था।बैठक में पुदुचेरी सरकार के उच्च शिक्षा निदेशालय, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (उच्च शिक्षा विभाग), पुदुचेरी विश्वविद्यालय, पुदुचेरी तकनीकी विश्वविद्यालय, एनआईटी पुदुचेरी तथा ऑरोविले फाउंडेशन के प्रतिनिधियों और कुलपतियों ने भाग लिया।