रायपुर/दीव, 31 अगस्त।
रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन-दीव के संसदीय अध्ययन दौरे के दौरान शिक्षा और खेल विकास को लेकर व्यापक मंथन किया।
उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक अधोसंरचना और CSR फंड के प्रभावी उपयोग को लेकर रणनीतिक रोडमैप पर चर्चा की।दीव में आयोजित समीक्षा बैठक में अग्रवाल ने भारत सरकार के विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, केंद्र शासित प्रदेश के शिक्षा निदेशालय, नवोदय विद्यालय समिति, वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिक्षा एवं खेल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।CSR फंड से खेल अधोसंरचना पर जोरसांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों से CSR फंड का प्रभावी उपयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देने के लिए आधुनिक खेल मैदान, सिंथेटिक ट्रैक, खेल उपकरण और प्रशिक्षण केंद्र विकसित किए जाने चाहिए।