अहमदाबाद/रायपुर, 1 सितंबर।
रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की गुजरात अध्ययन यात्रा के दौरान अहमदाबाद में आयोजित समीक्षा बैठक में खेल विकास और खिलाड़ियों के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।बैठक के पहले सत्र में अग्रवाल ने क्या कहाबैठक के पहले सत्र में अग्रवाल ने कहा कि भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी और 2036 ओलंपिक की दावेदारी की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
ऐसे में जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं देने के साथ उनके भविष्य को सुरक्षित करना जरूरी है।CSR फंड का 50 प्रतिशत खेल अधोसंरचना पर खर्च करने का सुझावबृजमोहन अग्रवाल ने सार्वजनिक उपक्रमों और लीड बैंकों के CSR फंड का कम...बृजमोहन अग्रवाल ने सार्वजनिक उपक्रमों और लीड बैंकों के CSR फंड का कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा खेल अधोसंरचना के विकास में लगाने का सुझाव दिया।
उन्होंने कहा कि CSR राशि को उन क्षेत्रों तक भी पहुंचाया जाना चाहिए, जहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों और सुविधाओं का अभाव है।उन्होंने छत्तीसगढ़ के आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक खेल मैद...उन्होंने छत्तीसगढ़ के आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक खेल मैदान, प्रशिक्षण केंद्र और खेल उपकरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।