CBSE रिजल्ट 2026 जल्द जारी, अप्रैल में आ सकता है 10वीं का परिणाम

देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी में है।

ताजा अपडेट्स के अनुसार, CBSE 10वीं का रिजल्ट अप्रैल 2026 के मध्य तक घोषित किया जा सकता है, जबकि 12वीं का परिणाम मई के पहले या दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है।इस बार बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज किया है, जिससे छात्रों को पहले की तुलना में जल्दी परिणाम मिलने की उम्मीद है।

इससे छात्रों को आगे की पढ़ाई और एडमिशन प्रक्रिया के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।अप्रैल में रिजल्ट आने के संकेतसूत्रों के मुताबिक, CBSE 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल के आसपास जारी हो सकता है।

हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

CBSE रिजल्ट 2026 जल्द जारी, अप्रैल में आ सकता है 10वीं का परिणाम

पूरी खबर पढ़ें