रायपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा देशभर में आयोजित किए जा रहे एमएसएमई (MSME) ऋण आउटरीच कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को रायपुर के होटल मयूरा में एक भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को बैंक की नवीनतम ऋण योजनाओं और वित्तीय सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पात्र हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति प्रदान करना था।कार्यक्रम में लगभग 100 उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान बैंक अधिकारियों ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए उपलब्ध विभिन्न ऋण उत्पादों, नई योजनाओं, कार्यशील पूंजी सहायता और अन्य वित्तीय सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उद्यमियों ने बैंकिंग प्रक्रियाओं से संबंधित अपने सुझाव और समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया।इस आयोजन के मुख्य अतिथि योगेश कुमार, सहायक निदेशक, एमएसएमई डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, रायपुर रहे।