केंद्र सरकार ने देश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।
कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले के तहत DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब यह 58% से बढ़कर 60% हो गया है।
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम कर्मचारियों पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है।
सरकार का यह कदम कर्मचारियों की आय में सुधार और बढ़ती कीमतों से राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।1.18 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदासरकार के इस फैसले से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।