चंडीगढ़ में अब ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति (CPCC) ने तेज आवाज में डी.जे.
बजाने, देर रात तक जनरेटर चलाने या तय सीमा से अधिक शोर करने वाले पटाखे जलाने वालों पर लगाम कसने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार किया है।
इस प्रस्ताव के तहत ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर ₹1,000 से लेकर ₹1 लाख तक का पर्यावरणीय मुआवजा (EC) लगाने की तैयारी है।
यह प्रस्ताव 17 नवंबर, 2026 को होने वाली गवर्निंग बॉडी की बैठक में विचार के लिए रखा जाएगा।