रायपुर।
छत्तीसगढ़ में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के सभी जिलों के लिए रवाना किया।
इस पहल के साथ ही राज्य में 108 एम्बुलेंस सेवा का व्यापक विस्तार हुआ है, जिससे मरीजों को समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।इस नई व्यवस्था के तहत कुल 370 एम्बुलेंस में 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस शामिल हैं।
ये एम्बुलेंस आधुनिक तकनीक और जीवनरक्षक उपकरणों से लैस हैं, जिससे गंभीर मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक और उन्नत इलाज मिल सकेगा।सरकार ने एम्बुलेंस सेवा को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाने के लिए स्पष्ट लक्ष्य भी निर्धारित किया है।