छत्तीसगढ़ में सामाजिक सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य के करीब पांच लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के खातों में 500 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे।
यह सहायता ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत दी जाएगी, जिसका उद्देश्य समाज के सबसे कमजोर वर्ग को आर्थिक संबल प्रदान करना है।
योजना से लाखों परिवारों को सीधा लाभइस योजना के तहत लगभग 4.95 लाख से अधिक भूमिहीन परिवारों को प्रतिवर्ष 10,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।