छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस के दुरुपयोग पर नियंत्रण के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं।
कमर्शियल गैस सिलेंडर पर कोटा सिस्टम लागू कर दिया गया है, वहीं घरेलू गैस के गलत उपयोग के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है।
हालिया छापेमारी में 1000 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जिससे पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है।कोटा सिस्टम से होगी निगरानी सख्त।
सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों के वितरण और उपयोग पर नियंत्रण के लिए कोटा सिस्टम लागू किया है।