छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब रिचार्ज सिस्टम से मिलेगी बिजली

छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब राज्य में धीरे-धीरे मोबाइल की तरह “रीचार्ज सिस्टम” पर बिजली देने की तैयारी शुरू हो गई है।

इस नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को पहले बैलेंस रिचार्ज करना होगा, तभी बिजली का उपयोग कर पाएंगे।

सरकार और बिजली कंपनी इस बदलाव को चरणबद्ध तरीके से लागू कर रही है, जिससे ऊर्जा प्रबंधन और बकाया वसूली में सुधार हो सके।प्रीपेड बिजली प्रणाली की शुरुआतराज्य में सबसे पहले सरकारी विभागों में प्रीपेड बिजली सिस्टम लागू किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल से ब्लॉक स्तर पर करीब 45 हजार सरकारी बिजली कनेक्शनों को प्रीपेड किया जा रहा है।इसके लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिनके जरिए बिजली खपत का हिसाब रियल टाइम में रखा जाएगा।

छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब रिचार्ज सिस्टम से मिलेगी बिजली

पूरी खबर पढ़ें