छत्तीसगढ़ में अप्रैल के मध्य आते-आते गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।
प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हीटवेव यानी लू जैसी स्थिति बनने की चेतावनी जारी की है।
राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में हालात सबसे ज्यादा गंभीर नजर आ रहे हैं, जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के मध्य हिस्सों में गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।
पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।