रायपुर/छत्तीसगढ़:।छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अब अपना असर तेज़ी से दिखाना शुरू कर दिया है।
राज्य के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और लोगों को तेज धूप व गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के करीब रहा।दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज हो जाती है और दोपहर के समय गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है।
मौसम साफ रहने के कारण धूप सीधे जमीन पर पड़ रही है, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।