छत्तीसगढ़ में गर्मी ने समय से पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।
मार्च के अंतिम सप्ताह में ही तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है।
राज्य के कई जिलों में पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है और दोपहर के समय तेज धूप व गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे हीटवेव जैसी स्थिति बनने की आशंका है।कई जिलों में तापमान में तेज बढ़ोतरीराज्य के मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है।