रायपुर।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई भारतीय विपणन विकास केंद्र (CBMD) द्वारा प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले इस वर्ष के ‘स्वदेशी मेला’ के आधिकारिक ब्रोशर और पोस्टर का विमोचन किया।स्वदेशी मेले का आयोजन जगदलपुर, बिलासपुर, रायपुर, भिलाई-दुर्ग, राजनांदगांव और अंबिकापुर में किया जाएगा।
मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों, स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और स्व-सहायता समूहों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देना है।विमोचन कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल सहित अमरजीत सिंह छाबड़ा, युगबोध अग्रवाल, अमर बंसल, सुब्रत चाकी और जसप्रीत सलूजा समेत विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में रायपुर से मनीषा सिंह, बिलासपुर से डॉ.