रायपुर, 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘छत्तीसगढ़ संवाद’ एवं सम्मान समारोह के समापन अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस दौरान सौर ऊर्जा के विस्तार और प्रदेश के विकास में इसकी भूमिका पर चर्चा हुई।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने क्या कहासांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत है।
घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने से बिजली की बचत के साथ प्रदूषण में भी कमी लाई जा सकती है।