छत्तीसगढ़ में अप्रैल के मध्य से ही भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।
आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
आने वाले दिनों में यह गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
दिन के समय गर्म हवाएं यानी लू चलने की संभावना है, जिससे हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं।लू का खतरा, लोगों को सतर्क रहने की सलाहराज्य के तीन संभागों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।