छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव बंगाल से ओडिशा तक बनी ट्रफ लाइन (द्रोणिका) के कारण हो रहा है, जिसका असर अब मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ तक दिखाई दे रहा है।
राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहने के संकेत हैं, वहीं बस्तर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है।