छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों और शिक्षकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि राज्य के सभी स्कूल 16 जून से खुलने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस वर्ष स्कूलों के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए राज्यभर में 'प्रवेश उत्सव' का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य बच्चों को उत्साहपूर्ण माहौल में स्कूल से जोड़ना और शिक्षा के प्रति रुचि जगाना है।
यह पहल न केवल नए प्रवेश पाने वाले बच्चों के लिए बल्कि उन बच्चों के लिए भी है जो किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ चुके थे, उन्हें वापस शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।