छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने देश के शीर्ष 100 जिलाधिकारियों में अपना नाम दर्ज कराकर राज्य और जिले का गौरव बढ़ाया है।
यह प्रतिष्ठित उपलब्धि उन्हें प्रभावी शासन, जनोन्मुखी नीतियों के सफल क्रियान्वयन और नवाचारों के लिए मिली है।
उन्होंने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में भी पहला स्थान हासिल किया है।
इस सफलता का श्रेय उन्होंने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम, जनप्रतिनिधियों और आम जनता के सहयोग को देते हुए इसे सामूहिक टीमवर्क का परिणाम बताया है।