रायपुर।
सिखों के पांचवें गुरु एवं शहीदों के सरताज गुरु श्री अर्जुन देव जी के पावन शहीदी दिवस पर राजधानी रायपुर में सेवा, श्रद्धा और मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला।
दशमेश सेवा सोसाइटी द्वारा शुक्रवार को शास्त्री चौक में विशाल छबील लगाकर राहगीरों, आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को मीठा शरबत एवं चना प्रसाद वितरित किया गया।भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में सिख समाज की महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सुबह से शुरू हुई छबील सेवा में हजारों लोगों ने शरबत ग्रहण कर गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को नमन किया।