धनतेरस का पर्व हिंदू धर्म में सुख-समृद्धि, आरोग्य और धन-वैभव की कामना के साथ मनाया जाता है।
इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर की साफ-सफाई, पूजा स्थल की व्यवस्था और सकारात्मक वातावरण भी त्योहार की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
वास्तुगुरुजी राणा सिकंदर ने धनतेरस के अवसर पर पूजा-विधि और कुछ पारंपरिक वास्तु उपायों के महत्व पर प्रकाश डाला।धनतेरस पर कैसे करें पूजा?धनतेरस के दिन सुबह घर की अच्छी तरह सफाई करें और पूजा स्थल को स्वच्छ रखें।