धरसींवा।
क्षेत्रवासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने सेवा सदन में ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी अपनी शिकायतें एवं मांगें लेकर पहुंचे।
विधायक ने लोगों की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।जनदर्शन में ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को विधायक के सामने रखा।